भुवनेश्वर। देश के दक्षिण राज्यों में तितली चक्रवात के मद्देनजर जहां अलर्ट जारी किया गया है, वहीं हैदराबाद/विशाखापत्तनम की ओर वाली रेल यात्रा प्रभावित रहेगी। चक्रवात के दौरान एहतियात बरतते हुए रेलवे ने इस साइड वाली ट्रेन यात्रा को शाम 6.40 के बाद से प्रतिबंध करने की बात कही है। इस समय के बाद से दुव्वदा और 10 बजे के बाद खुर्दा रोड और विजयनगरम डिवीजन के बीच रेल यात्रा अग्रिम आदेशों तक प्रभावित रहेगी। आपको बता दें कि तूफान के 11 अक्टूबर को ओडिशा तट से गुजरने की आशंका है। भारतीय मौसम विज्ञान-विभाग(आईएफडी) के मुताबिक बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने गहरे दबाव का क्षेत्र अगले 24 घंटे में चक्रवाती तूफान का रूप ले लेगा और 11 अक्टूबर को सुबह गोपालपुर और कलिंगपत्तनम के बीच ओडिशा और उत्तर आंध्रप्रदेश के तट को पार करेगा।