14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिल्ली एनसीआर में कुछ दिन बाद लौटेंगी ‘ऋतुरानी’, आंध्र प्रदेश-तमिलनाडु समेत कई राज्यों में तूफान के साथ बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने दक्षिण के कई राज्यों में भारी बारिश के साथ तूफान का अलर्ट भी जारी किया है।

2 min read
Google source verification
Rain

मौसम अलर्ट: दिल्ली एनसीआर में हल्की फुहार की संभावना, ओडिशा-छत्तीसगढ़ समेत इन जगह बरसेंगे जमकर मेघ

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में तो अभी मौसम साफ है। धूप निकल रही है, लेकिन कुछ ही दिन में बारिश फिर से दस्तक देगी। वहीं दक्षिण में अभी भी बरसात मेहरबानी किए हुए है। इन इलाकों में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। सोमवार को अगले पांच दिन के लिए मौसम विभाग ने मौसम पूर्वानुमान जताया है कि अंडमान और निकोबार द्वीप, तमिलनाडु, पुडुचेरी और तटीय आंध्र प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई है। वहीं मौसम विभाग ने तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और तेलंगाना में बिजली के साथ तूफान का अलर्ट भी जारी रखा है। केंद्र और दक्षिण बंगाल की खाड़ी, अंडमान सागर, तटीय आंध्र प्रदेश में समुद्री स्थिति ठीक नहीं रहेंगी। इन इलाकों में मछुआरों को दूर ही रहने के लिए कहा गया है। कमोबेश यही स्थिति अगले पांच दिनों तक यहां बनी रहेगी। वहीं मौसम की जानकारी देने वाली निजी संस्था स्काईमेट के अनुसार, अगले चौबीस घंटे में दक्षिणी आंध्र प्रदेश, उत्तरी-तटीय तमिलनाडु और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में मानसून सक्रिय बना रहेगा। दक्षिणी ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के बाकी भागों में भी सामान्य बरसात होने की उम्मीद है। दिल्ली सहित उत्तर, मध्य और पूर्वी भारत में अभी बारिश के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। उधर हिमाचल प्रदरेश में 18 व 19 सितंबर को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहने की संभावना है।

Patrika .com/miscellenous-india/monsoon-till-stay-after-after-jis-time-rain-fall-possible-in-delhi-ncr-3425826//">दिल्ली : इस बार 15 दिन देर तक रहेगा मानसून, सितंबर के अंत तक बारिश की संभावना

दिल्ली एनसीआर में मानसून देर तक बना रहेगा
मौसम विभाग ने जानकारी दी कि बंगाल की खाड़ी में दबाव का क्षेत्र कम बना हुआ है। इस वजह से दिल्‍ली-एनसीआर में 23 व 24 सितंबर को तेज बारिश हो सकती है। इतना ही नहीं, उसके बाद भी एक सप्‍ताह तक बारिश होती रह सकती है। यानी सितंबर के अंत तक दिल्‍ली-एनसीआर में बारिश होगी। बता दें कि दिल्‍ली-एनसीआर में सामान्‍य तौर पर मानसून 15 सितंबर तब बना रहता है। लेकिन इस बार सितंबर के अंत तक इसके बने रहने के आसार हैं।