scriptदिल्ली-NCR में हल्की फुहारों से मौसम बना रहेगा सुहाना, पश्चिम बंगाल-बिहार समेत कई राज्यों में जोरदार बारिश की संभावना | Today weather forecast of delhi NCR,UP, bihar, bengal, uttrakhand | Patrika News

दिल्ली-NCR में हल्की फुहारों से मौसम बना रहेगा सुहाना, पश्चिम बंगाल-बिहार समेत कई राज्यों में जोरदार बारिश की संभावना

locationनई दिल्लीPublished: Sep 11, 2018 08:14:45 am

Submitted by:

Saif Ur Rehman

भारतीय मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए पूर्वोत्तर के कई राज्यों के लिए भारी बारिश की संभावना जताई है।

dog

दिल्ली-NCR में हल्की फुहारों से मौसम बना रहेगा सुहाना, पश्चिम बंगाल-बिहार समेत कई राज्यों में जोरदार बारिश की संभावना

नई दिल्ली। उत्तर भारत मेें जहां मानसून कमजोर पड़ता जा रहा है, वहीं पूर्वोेत्तर राज्यों में मानसून अपने पूरे शबाब पर नजर आ रहा है। भारतीय मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए पूर्वोत्तर के कई राज्यों के लिए भारी बारिश की संभावना जताई है।
इन राज्यों में बरसेंगे जोरदार मेघ

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी बारिश की संभावना है। उप हिमालयी में पश्चिम बंगाल और सिक्किम में झमाझम वर्षा की उम्मीद है। साथ ही बिहार, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में जोरदार बरसात का पूर्वानुमान है। रायलसीमा, तमिलनाडू, पुडुचोरी और कर्नाटक के दक्षिण हिस्से पर भी बादल बरसेंगे। वहीं मौसम की जानकारी देने वाली निजी संस्था स्काई मेट के मुताबिक कोलकाता सहित पश्चिम बंगाल, उत्तरी बिहार, झारखंड के कुछ हिस्सों, ओड़ीशा और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई शहरों में मध्यम बारिश के साथ कुछ भागों में भारी वर्षा की उम्मीद है। वाराणसी, गोरखपुर, भागलपुर, किशनगंज, पुर्णिया, रांची, जमशेदपुर और भुवनेश्वर सहित आसपास के शहरों में अच्छी खासी बारिश का पूर्वानुमान है। त्तराखंड और उत्तर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी वर्षा होने की भविष्यवाणी की गई है। बता दें कि स्काईमेट ने असम और मेघालय में बाढ़ की चुनौती पैदा हो की आशंका जताई है।
https://twitter.com/Indiametdept/status/1039078262994100224?ref_src=twsrc%5Etfw
rain
एयरसेल मैक्सिस केस : कार्ति चिदंबरम की बढ़ीं मुसीबत, पटियाला हाउस कोर्ट ने मांगा जवाब

दिल्ली एनसीआर मेें कमजोर होता मानसून

दिल्ली एनसीआर में मानसून कमजोर हो चुका है। यहां मानसून के थोड़े ही दिन बचे हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 20 सितंबर के बाद दिल्ली से मानसून की विदाई हो जाएगी। सामान्य तौर पर 15 सितंबर को मॉानसून दिल्ली से वापसी करता है। इस बार मानसून अब तक दिल्ली में सामान्य रहा हैं। अगले दो दिन-तीन हल्की बारिश की संभावना है। स्काई मेट की मानेत तो मानसून ट्रफ पश्चिम में हरियाणा और पंजाब पर आ गई है। जिससे उत्तराखंड और उत्तर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अच्छी बारिश जारी रहेगी। उत्तर भारत के बाकी हिस्सों में मानसून की चाल कम होगी। वहीं जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तरी राजस्थान के शहरों में फिलहाल कहीं-कहीं हल्की वर्षा ही देखने को मिलेगी। यानि इन राज्यों में सामान्य जन-जीवन बारिश के कारण प्रभावित नहीं होगा। उधर मानसून अगले तीन-चार दिनों तक असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड सहित पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में सक्रिय रहेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो