10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्विटर पर फेक अकाउंट बंद होने का असर, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने गंवाए फॉलोवर

ट्विटर ने इस सप्ताह घोषणा की थी कि वह लॉक्ड खाते को हटाएगा, जिसे संदिग्ध गतिविधि के लिए बंद कर दिया गया है। सोशल मीडिया साइट का यह निर्णय सबसे अधिक हाई-प्रोफाइल यूजर को प्रभावित करेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Chandra Prakash Chourasia

•

Updated: 13 Jul 2018, 7:57 PM IST

modi

ट्विटर पर फेक अकाउंट बंद होने का असर, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने गवाएं फॉलोवर

नई दिल्ली:ट्विटर पर दुनिया में सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाली शख्सियत में शुमार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अचानक करीब तीन लाख फॉलोवर कम हो गए हैं। जबकि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के 17 हजार फॉलोवर्स कम हुए हैं। दोनों नेताओं के फॉवोलर की कमी की वजह ट्विटर द्वारा गैर सक्रिय और लॉक्ड खाते को बंद करने के अभियान के बाद देखने को मिला है।

हाई-प्रोफाइल यूजर पर सबसे ज्यादा असर

रोजाना आधार पर ट्विटर फॉलोवर्स की संख्या का पता लगाने वाली सोशलब्लेडडॉटकाम के अनुसार, मोदी के निजी ट्विटर हैंडल ने 2,84,746 फॉलोवर्स गंवाए। ट्विटर ने इस सप्ताह घोषणा की थी कि वह लॉक्ड खाते को हटाएगा, जिसे संदिग्ध गतिविधि के लिए बंद कर दिया गया है। सोशल मीडिया साइट का यह निर्णय सबसे अधिक हाई-प्रोफाइल यूजर को प्रभावित करेगा।

यह भी पढ़ें: अरुण जेटली पर हमलावर हुई कांग्रेस, पूछा- बताइए देश का वित्त मंत्री कौन

पीएम ने एक दिन में गवाएं तीन लाख फॉलोवर

ट्विटर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फॉलोवर्स की संख्या 4.34 करोड़ से घटकर अब 4.31 करोड़ हो गई। 'पीएमओ इंडिया' के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर भी 140,635 फॉलोवर्स की कमी आई। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के फॉलोवर में 33,366 की कमी हुई। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भी 74,132 फॉलोवर्स गंवाए हैं।

राहुल और केजरीवाल ने भी गवाएं फॉलोवर

ट्विटर के इस सफाई अभियान की वजह से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने 17,503 फॉलोवर्स गंवाए जबकि कांग्रेस नेता शशि थरूर ने अपने 1,51,509 फॉलोवर्स गंवाए। वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लगभग 91,555 फॉलोवर्स गंवाए, तो जम्मू एवं कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने करीब 21,878 फॉलोवर्स गंवाए।

ट्रंप और ओबामा के ट्विटर पर भी असर

सोशलब्लेडडॉटकाम के अनुसार वैश्विक स्तर पर देखें तो अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 5.34 करोड़ में से करीब एक लाख फॉलोवर गंवाए, जबकि पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने 10.4 करोड़ फॉलोवर्स में से चार लाख फॉलोवर गंवाए।

बढ़ेगी ट्विटर की विश्वसनीयता

ट्विटर के कानूनी, नीति, ट्रस्ट और सुरक्षा प्रमुख विजय गड़े ने कहा, कि हम समझ सकते हैं कि यह कुछ के लिए मुश्किल होगा, लेकिन हम सटीकता और पारदर्शिता पर विश्वास करते हैं, जोकि ट्विटर को और अधिक लोक संवाद सेवा बनाएगी।