नई दिल्ली। उत्तराखंड और हिमाचल में दो भीषण सड़क हादसों में 16 लोगों की मौत हो गई है। पहला हादसा उत्तराखंड में उत्तरकाशी के भटवाडी का है, जहां भगीरथी नदी में ऑटो गिरने से 13 लोगों की मौत हो गयी और दो अन्य घायल हो गए। वहीं दूसरी घटना हिमाचल प्रदेश के सिरमौर की है जहां लॉरी खाई में गिरने से तीन युवकों की मौत हो गई।