नई दिल्ली। देशभर में बढ़ रहे कोरोना वायरस ( Coronavirus ) खतरे के बीच लगाए गए लॉकडाउन ( Lockdown ) का सबसे ज्यादा असर प्रवासी मजदूरों पर पड़ा था। लाखों की तादाद में प्रवासी मजदूर अपने घरों की ओर लौट गए थे। इससे ना सिर्फ मजदूरों के सामने रोजगारी का संकट खड़ा हुआ बल्कि शहरों में बड़ी संख्या में उद्योग धंधों पर असर पड़ा। ऐसे में अब अनलॉक 2.0 ( Unlock 2.0 )स्थितियों के ठीक होने के बीच प्रवासी मजदूर लौटने लगे हैं। इसी को देखते हुए केंद्र सरकार ( Central Govt ) ने बड़ा फैसला लिया है।