
Unlock 5.0: Cinema Halls, Multiplex, Tourism, can be reopened from October 1 in guidelines
नई दिल्ली। जैसे-जैसे अनलॉक के चौथे चरण की समय सीमा खत्म हो रही है, केंद्रीय गृह मंत्रालय जल्द ही 1 अक्टूबर से शुरू होने वाले अनलॉक 5.0 ( Unlock 5.0 ) की घोषणा करने की तैयारी में जुटा है। इससे पहले, गृह मंत्रालय ने बड़ा फैसला लेते हुए मेट्रो ट्रेनों सेवाओं को फिर से शुरू करने की अनुमति दी थी। मंत्रालय ने यह भी कहा था कि आने वाले दिनों में प्रतिबंधों को और अधिक कम किया जाएगा और कंटेनमेंट जोन के बाहर गतिविधियों को धीरे-धीरे खुलने की छूट दी जाएगी। चूंकि त्योहार के मौसम में उद्योग अच्छा लाभ कमाते हैं, इसलिए अनलॉक 5.0 के तहत अधिक छूट की उम्मीद की जा रही है।
पिछले सप्ताह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यों से कहा था कि वे इस बात की फिर समीक्षा करें कि एक या दो दिन के लॉकडाउन कोरोना वायरस को रोकने करने में कितने प्रभावी हैं। उन्होंने कहा था राज्य वायरस से लड़ते हुए आर्थिक गतिविधियों को खोलने में पूरी ताकत लगा दें।
Unlock 5.0 के अंतर्गत संभावित ढील
इससे पहले गृह मंत्रालय ने सार्वजनिक स्थानों जैसे रेस्तरां, मॉल और सैलून के संचालन फिर से शुरू करने की अनुमति दी थी। अनलॉक 5.0 दिशानिर्देशों के तहत अक्टूबर से सोशल डिस्टेंसिंग मानदंडों के साथ अधिक गतिविधियों की अनुमति दी जा सकती है। हालांकि, मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के बार-बार अनुरोध के बावजूद MHA ने 21 सितंबर से केवल ओपन-एयर थिएटर खोलने की अनुमति दी थी।
वहीं, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विशेष रूप से शनिवार को घोषणा की कि सिनेमा हॉल और ओपन-एयर थिएटरों को लोगों की सीमित संख्या के साथ अनलॉक के अगले चरण में 1 अक्टूबर से पश्चिम बंगाल में संचालन की अनुमति दी जाएगी।
इस बीच ताजमहल सहित पर्यटन स्थलों के फिर से खुलने के साथ हाल ही में पर्यटन के क्षेत्र में मामूली गिरावट देखी गई। ओडिशा सरकार ने रविवार को घोषणा की थी कि वह अक्टूबर से सभी पर्यटन केंद्रों को फिर से खोल देगी। राज्य के पर्यटन मंत्री जेपी पाणिग्रही ने कहा था कि उनके विभाग ने पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए कई गंतव्यों को बढ़ावा देने के लिए एक मास्टर प्लान तैयार किया है। अनलॉक 5.0 दिशानिर्देशों के तहत, अधिक पर्यटक स्थल और स्थान लोगों के लिए खुले रहने की उम्मीद है।
इसके साथ ही पिछले अनलॉक के तहत स्कूलों और कॉलेजों में सामान्य कक्षाओं को फिर से शुरू करने पर निर्णय लिया गया और कक्षा 9-12 के छात्रों को स्वैच्छिक आधार पर 21 सितंबर से स्कूलों में उपस्थित होने के लिए कहा गया था। यह सिस्टम भी अक्टूबर के दौरान जारी रहने की संभावना है। हालांकि सूत्रों के मुताबिक प्राथमिक कक्षाएं कुछ और हफ्तों तक बंद रहेंगी। विश्वविद्यालयों और कॉलेजों ने अपनी प्रवेश परीक्षाएं शुरू कर दी हैं और नया शैक्षणिक वर्ष ऑनलाइन मोड के माध्यम से शुरू हो सकता है।
Updated on:
28 Sep 2020, 9:48 PM IST
Published on:
28 Sep 2020, 3:11 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.