23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Miscellenous India / उत्तराखंड: कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पर खाई में गिरी बोलेरो, हादसे में 3 की मौत और 7 घायल

उत्तराखंड: कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पर खाई में गिरी बोलेरो, हादसे में 3 की मौत और 7 घायल

कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पर एक बोलेरो कार संतुलन खोकर खाई में जा गिरी। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सोमवार तड़के 4 बजे के आसपास का बताया जा रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 25 Feb 2019, 9:56 AM IST

news

उत्तराखंड: कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पर खाई में गिरी बोलेरो, हादसे में 3 की मौत और 7 घायल

नई दिल्ली। उत्तराखंड के कोटद्वारा से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। यहां कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पर एक बोलेरो कार संतुलन खोकर खाई में जा गिरी। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सोमवार तड़के 4 बजे के आसपास का बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को हॉस्पिटल पहुंचवाया। वहीं, पुलिस ने घटना में शिकार लोगों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

यह खबर भी पढ़ें— पूर्व मंत्री की पौत्र वधू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया

जानकारी के अनुसार हाईवे पर दुगड्डा और गुमखाल के बीच बोलेरो का अचानक संतुलन बिगड़ गया और कार खाई में जा गिरी। हालांकि हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। मृतकों में एक महिला और दो पुरुष बताए जा रहे हैं। हादसा उस समय हुआ जब बोलेरो कार यात्रियों को लेकर कोटद्वार से पौड़ी जा रही थी। बोलेरो में सब लोग एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं।

यह खबर भी पढ़ें— भारत के शहीदों को सलाम, दिल्ली में आज राष्ट्रीय युद्ध स्मारक का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी

सभी लोग चौरखंड बेदीखाल के रहने वाले

वहीं, पुलिस ने मृतकों की पहचान माहेश्वरी देवी पत्नी आनंद रावत, विनोद सिंह रावत पुत्र रतन रावत और अरविंद सिंह पुत्र मान सिंह के रूप में की है। जबकि घायलों में सूरज पुत्र राजेंद्र, दिनेश रावत पुत्र आनंद सिंह, नरेश सिंह पुत्र आनंद सिंह, यशवंत सिंह पुत्र ज्ञान सिंह व आनंद सिंह पुत्र चंदन सिंह शामिल हैं। सभी लोग चौरखंड बेदीखाल के रहने वाले हैं। हादसे की खबर सुनते ही परिजनों और रिश्तेदारों में कोहराम मच गया।