
वीडियोः देहरादून से लेकर इस्लामाबाद तक पूरी दुनिया ने मनाया चौथा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
नई दिल्ली। देश के साथ-साथ दुनियाभर में आज चौथा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू समेत तमाम नेताओं ने देश के अलग-अलग हिस्सों में योग कार्यक्रमों में शामिल हुए। इसके अलावा नेवी, आर्मी समेत भारतीय जवानों ने भी यो दिवस पर योग की क्रियाएं कीं। सुबह सूरज निकलते ही देश और दुनिया में योग दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। आईए आपको दिखाते हैं योग दिवस पर देश-विदेश के कुछ खास योग कार्यक्रम...
1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी चौथे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में योग सत्र में हिस्सा लिया। पीएम मोदी ने यहां मशहूर फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टिट्यूट यानी एफआरआई में करीब 50,००० लोगों के साथ कई तरह के योगासन किए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यपाल डॉक्टर के के पॉल, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत, केंद्रीय आयुष मंत्री और उत्तराखंड के आयुष मंत्री हरक सिंह रावत भी मौजूद रहे। पीएम मोदी ने कहा कि योग अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाली के लिए दुनिया का सबसे बड़ा जन आंदोलन बन गया है। पीएम मोदी ने कहा कि आज देहरादून से लेकर डबलिन तक, शंघाई से शिकागो तक योग ही योग है। योग पूरी दुनिया को जोड़ रहा है।
2. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर लद्दाख में भी योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के जवानों ने योग दिवस के तहत सूर्यनमस्कार किया। कड़कड़ाती ठंड और बर्फ के बीच जवानों ने बड़ी खूबसूरती से सूर्यनमस्कार की क्रियाएं कीं। एक साथ इस तरह जवानों को योग करता देखना वाकई अद्भुत नजारा रहा।
3. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस जवानों का जोश देखते ही बनता था। महाराष्ट्र से लेकर आंध्रप्रदेश तक केरल से लेकर बंगाल की खाड़ी तक जवानों ने बखूबी योग क्रियाएं कीं। मुंबई में आइएनएस विराट पर नौसैनिकों ने योग किया तो वहीं केरल के कोच्ची में भी आइएनएस जमुना में भी जवानों ने योग के आसन लगाए।
4. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस दिल्ली स्थित अमरीकी दूतावास में सुबह योग किया गया। यहां मौजूद देशी-विदेशी नागरिकों ने आसन लगाकर योग क्रियाएं कीं। तस्वीरों में आप देख सकते हैं किस तरह विदेशियों ने भी योग के जरिये स्वस्थ्य रहने का संदेश दिया।
5. एक तरफ जहां योग के जरिये तन और मन को तंदुरुस्त रखने का संदेश दे रहे हैं वहीं यूपी के नोएडा में कुछ लोगों ने गंदगी के विरोध में योग किया। मुंह पर मास्क लगाकर इन लोगों ने कचरा योग किया...इस दौरान उन्होंने बदबू आसन और सड़न आसन भी लगाए। सेक्टर 123 में हुए कचरा योग में लोगों ने इलाके में हो रही गंदगी का विरोध किया।
6. राजनेताओं और जवानों के साथ-साथ बॉलीवुड ने भी योग दिवस मनाया। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने एक वीडियो साझा किया..जिसमें उन्होंने दैनिक जीवन में उपयोग आने वाले योग आसन खुद करके दिखाए।
7. देश के साथ-साथ विदेशों में भी योग दिवस मनाया गया। खास तौर पर पाकिस्तान ने भी चौथे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को जमकर सेलिब्रेट किया। यहां के इस्लामाबाद में लोगों ने विभिन्न योगाआसन लगाए और सेहतमंद रहने का संदेश दिया।
Published on:
21 Jun 2018 11:15 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
