बी-टाउन में भी पेयजल संकट
यही हाल कमोबेश बेंगलूरू गुरुग्राम, कानपुर, नैनीताल, पटना, बेंगलुरु, जयपुर , जैसे शहरों में भी है। बेंगलुरू में 1973 के मुकाबले शहर के आसपास 79 फीसदी जलस्रोत खत्म हो चुके हैं। गुरुग्राम में 1950 के दशक में 600 के मुकाबले महज 40 तालाब अब बचे हैं। 1974 में गुरुग्राम में छह मीटर नीचे पानी मिल जाता था जो अब 45 से 55 मीटर नीचे चला गया है। कानपुर गंगा के किनारे होने के बावजूद यहां के लोगों को भारी जलसंकट का सामना करना पड़ता है। पटना का भी यही हाल। यहां पर पेयजल रखरखाव ठीक न होने और प्रदूषण की वजह से ये हालात हैं। नैनीताल में झीलों के सिकुड़ने से पेयजल संकट है।