राजस्थान में भी बढ़ी ठिठुरन
राजस्थान के ज्यादातर इलाकों में कड़ाके की सर्दी जारी है। राज्य के एक मात्र पर्वतीय पर्यटन स्थल माउंट आबू में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया। विभाग ने अगले 24 घंटे में अलवर, भीलवाड़ा, भरतपुर, चित्तोडगढ़, झुंझुनू, सीकर, उदयपुर जिलों में शीत लहर से अति शीत लहर का अनुमान लगाया है।