
नई दिल्ली। देशभर में मौसम की चाल तेजी से बदल रही है। लेकिन बारिश का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। मौसम विभाग की मानें तो देशे के कुछ राज्यों में अब भी बारिश के आसार बने हुए हैं। यही नहीं पहाड़ी क्षेत्रों में भी बर्फबारी ने अपने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में जमकर बारिश और बर्फबारी का दौर चल रहा है।
इस बीच मौसम विभाग ने पहाड़ी इलाकों पर बारिश और बर्फबारी को लेकर येलो अलर्ट जारी कर दिया है। हिमाचल प्रदेश में गुरुवार से मौसम बदलना शुरू हो गया है। जो आने वाले चार दिन तक और ज्यादा बदलेगा।
अगले 24 घंटों में बिगड़ सकते हैं हालात
मौसम विभाग की मानें तो हिमाचल प्रदेश में अगले 24 घंटे और मुश्किल भरे हो सकते हैं। क्योंकि यहां पर बारिश के साथ बर्फबारी जोरदार होने वाली है। 22 नवंबर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। गुरुवार को राजधानी शिमला में बादल छाए हुए हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र, शिमला में 23 नवंबर तक बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। हालांकि, मैदानी इलाकों में तीन दिन तक मौसम साफ रहने का अनुमान है। पूर्वनुमान केवल मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों को लेकर जताया गया है।
चेन्नई और बेंगलूरु में भारी बारिश
दक्षिण इलाकों की बात करें तो चेन्नई समेत बेंगलूरु में गुरुवार को जोरदार बारिश ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। कई इलाकों में यातायात प्रभावित रहा। मौसम विभाग की मानें तो अगले एक दो दिन मौसम ऐसा ही बना रह सकता है।
ये है अगले पांच दिन का हाल
23 नवंबर तक मौसम खराब रहने के आसार हैं। जबकि 24 और 25 नवंबर को मौसम साफ रहेगा। 26 नवंबर को दोबारा बारिश और बर्फबारी की संभावना है। जबकि 22 नवंबर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
Published on:
21 Nov 2019 02:30 pm
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
