बढ़ा शीतलहर का प्रकोप
कुल्लू और लाहौल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन भी बर्फबारी का दौर जारी रहा। शिमला सहित मनाली, भुंतर में बारिश से भी मुश्किल बढ़ी है। लाहौल घाटी सहित जिला कुल्लू की पार्वती घाटी, बिजली महादेव, मलाणा, लगघाटी, मनाली, बंजार व सैंज के ऊंचाई वाले क्षेत्रों बर्फबारी के बाद शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है।