1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उत्तर भारत में बदला मौसम का मिजाज, दिल्ली-एनसीआर सहित इन राज्यों में बारिश की संभावना

उत्तर भारत के कई राज्यों में बुधवार को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया है। अधिकतर राज्यों में देर रात से बारिश हो रही है। दिल्ली-एनसीआर में हुई बारिश से उमस भरी- गर्मी से राहत मिली है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 2 Jun 2021, 11:32 AM IST

rain

rain

नई दिल्ली। उत्तर भारत के कई राज्यों में बुधवार को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया है। अधिकतर राज्यों में देर रात से बारिश हो रही है। कई जगह सुबह दिन में तेज धूप निकलती है। दिल्ली-एनसीआर में हुई बारिश से उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। इससे मौसम सुहावना हो गया है। भारतीय मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर समेत राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बारिश की संभावना जताई है। बिहार के ऊपर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। वहीं उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई जा रही है। हवाओं की रफ्तार 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटा हो सकती है।

यह भी पढ़ें :— कोरोना से बचाने में कोविशील्ड और कोवैक्सीन कितनी असरदार: डेटा इकट्ठा कर रही सरकार, जल्द होगी समीक्षा


इन राज्यों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी दिल्ली में आज भी बादल छाने और हल्की बूंदाबूंदी होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने कहा कि दिल्ली में अगले दो दिनों तक मौसम का यही हाल रहना है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, कोंकण, गोवा, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, तटीय आंध प्रदेश, तेलंगाना, रायलसीमा, कर्नाटक, असम, मेघालय, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, लक्षद्वीप, केरल और माहे में बारिश हो सकती है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश बिहार, मध्य महाराष्ट्र, उत्तरी कर्नाटक, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट में भी अलग-अलग क्षेत्रों में बिजली चमक और धूल भरी आंधी आने के आसार है, साथ ही बारिश भी हो सकती है।

भी पढ़ें :— धीमी पड़ी कोरोना की दूसरी लहर: नए केस में भारी कमी, 3 हफ्ते बाद 50 प्रतिशत गिरावट, मौत का आंकड़ा भी घटा

उत्तराखंड में येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में और शिमला के कई इलाकों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही देहरादून, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ जैसे जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। विभाग ने कहा कि आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। विभाग ने कहा कि आगामी तीन दिनों तक मैदानी और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम खराब रहेगा। पांच जून तक कई जगह बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।