एक तरफ जहां इसका विरोध हो रहा है, कई ऐसे दल-लोग भी हैं जो इसका समर्थन कर रहे हैं और इसके समर्थन में प्रदर्शन भी कर रहे हैं। आर्टिकल 35A का समर्थन करने वालों में नेशनल कान्फ्रेंस, पीडीपी, कांग्रेस और सीपीएम शामिल हैं। उमर अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती की पार्टियों समेत अन्य दलों ने इसके बरकरार रहने को लेकर प्रदर्शन भी किया है। उनकी मांग है कि आर्टिकल 35A को यूं ही जारी रहना चाहिए। हालांकि भारतीय जनता पार्टी चाहती है कि इस आर्टिकल को हटाने के मामले पर खुली बहस हो। पार्टी के नेताओं के मुताबिक आर्टिकल 35A जम्मू-कश्मीर के हित में नहीं है।