मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विंग कमांडर अभिनदन की पोस्टिंग सूरतगढ़ स्थित एयरबेस में की गई है। उन्हें मिग-21 बायसन एयरक्राफ्ट के ऑपरेशंस में तैनात किया गया है। हालांकि, अभी यह नहीं पता चल सका है कि वो दोबारा उड़ान भर पाएंगे या नहीं। क्योंकि, एयरफोर्स के प्रोटोकॉल के तहत यदि कोई पायलट किन्हीं कारणों से लड़ाकू विमान से इजेक्ट करता है तो वह दोबारा लड़ाकू विमान नहीं उड़ा सकता। गौरतलब है कि इससे पहले भी अभिनंदन की पोस्टिंग राजस्थान के बीकानेर में हुई थी।