वहीं, प्लास्टिक कचरे से निपटने को लेकर हाल ही में संयुक्त राष्ट्र ने भारत की तारीफ की थी, लेकिन अब एक रिपोर्ट सामने आई है जिसके मुताबिक देश की राजधानी खुद प्लास्टिक कचरा पैदा करने में नंबर वन है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक देश में रोजाना 25,940 टन प्लास्टिक कचरा पैदा होता है, इसमें से 689.52 टन प्रतिदिन के साथ दिल्ली की हालत सबसे खराब है। वहीं 0.24 टन प्लास्टिक कचरे के साथ कवरत्ती की हालत सबसे अच्छी है।