
युजवेंद्र चहल और क्रिस गेल
नई दिल्ली। भारतीय टीम के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ( Yuzvendra Chahal ) इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बंटोर रहे हैं। अपनी मंगेतर के साथ उनके वीडियो फैंस के बीच जबरदस्त हिट भी हैं। उनका मजाकिया, डांस और चैटिंग करता हुआ अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है।
मंगेतर धनश्री के साथ युजवेंद्र की कैमिस्ट्री भारतीय खिलाड़ियों के साथ विदेशी प्लेयर्स को भी काफी पसंद आ रही है। फिलहाल युजवेंद्र यूएई में शुरू होने जा रहे आईपीएल टी 20 के 13वें सीजन के लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथियों के साथ जैव-सुरक्षित बबल में प्रैक्टिस में व्यस्त हैं। लेकिन साथ ही वे सोशल मीडिया पर भी जमकर एक्टिव हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर यह वीडियो शेयर किया है। तो साथी खिलाड़ी क्रिस गैल ने उन्हें धमकी दे डाली। आईए जानते हैं क्या है पूरा मामला।
सोशल मीडिया पर अपने और अपनी मंगेतर के साथ वीडियो शेयर कर युजवेंद्र चहल अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। हाल में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। बाकी वीडियो के साथ ये वीडियो भी काफी पसंद किया जा रहा है।
वीडियो में चहल 'कोकिला बेन' बने हैं तो उनकी मंगेतर धनाश्री 'गोपी बहू' के किरदार में हैं। इस वीडियो में चहल अपनी मंगेतर से पूछ रहे हैं कि रसोड़े में कौन था? दोनों की कैमिस्ट्री के साथ ये वीडियो यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है।
यह डायलॉग साथ निभाना साथिया का है जो इस वक्त सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया के बाद यह डायलॉग अब क्रिकेट में भी एंट्री कर चुका है।
गेल ने दे डाली धमकी
युजवेंद्र के इस डायलॉग वाले वीडियो को लेकर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के उनके साथी और वेस्टइंडीज के बल्लेबाज क्रिस गेल ने उन्हें मजाकिया अंदाज में धमकी दे डाली। गेल ने उनके वीडियो पर कमेट करते हुए लिखा- 'अब बहुत हुआ, इसके लिए मैं तुम्हारा इंस्टाग्राम पेज रिपोर्ट कर दूंगा।'
34 लाख बार देखा वीडियो
बहरहाल युजवेंद्र और उनकी मंगेतर धनश्री का वीडियो लगातार हिट हो रहा है। वहीं धनश्री का पीपीई किट में कुर्ता पायजामा पर डांस वाला वीडियो पर सोशल मीडिया पर काफी हिट है। अब तक इस वीडियो को 34 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
Published on:
4 Sep 2020, 2:06 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.