पोर्ट लुइस। वैश्विक स्तर पर हिंदी भाषा की पहुंच बढ़ाने के उद्देश्य 11 वां विश्व हिंदी सम्मेलन 18 अगस्त, शनिवार से मॉरीशस में शुरू हो गया। मॉरीशस के प्रधान मंत्री प्रवीण कुमार जगन्नाथ ने पोर्ट लुइस में इस सम्मेलन का उद्घाटन किया । विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और अन्य मंत्री इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पोर्ट लुइस पहुंच रहे हैं। इस वर्ष सम्मेलन का विषय "हिंदी विश्व और भारतीय संस्कृति" है।