7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बच्चे को मां-बाप का सलाद परोसना आया इतना नापसंद कि पुलिस को कर दी शिकायत

मां-बाप के सलाद परोसने पर बच्चे ने इमरेंजी नंबर पर फोन कर पुलिस से शिकायत कर दी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shiwani Singh

•

Updated: 15 Jun 2018, 2:38 PM IST

 salad

बच्चे को मां-बाप का सलाद परोसना आया इतना नापसंद कि पुलिस को कर दी शिकायत

टोरंटो। कनाडा से एक बड़ा ही अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां एक 12 साल के बच्चे को मां-बाप द्वारा खाने में सलाद परोसना इतना नपसंद आया कि उसने इसके विरोध में इमरेंजी नंबर पर फोन कर पुलिस को बुला लिया। बच्चे ने दो बार इमर्जेंसी नंबर 911 पर फोन घूमाया और शिकायत करते हुए कहा कि उसके पैरेंट्स ने सलाद बनाया है जो उसे बिलकुल भी पसंद नहीं है।

बच्चे ने सलाद परोसे जाने पर पुलिस से की शिकायत

कनाडा की एक न्यूज वेबसाइट के अनुसार यह मामला मंगलवार रात का है। पुलिस को 911 पर इमर्जेंसी कॉल आई। पुलिस ने जब कॉल रिसीव किया तो बच्चे ने सलाद परोसे जाने की शिकायत कर दी। पुलिस जब तक बच्चे के घर पहुंचती उसने दोबारा पुलिस को आने के लिए कॉल कर दिया। वहीं , पुलिस ने इस मौैके का इस्तेमाल अभिभावकों को जागरुक करने के लिए किया। उन्होंने घर जाकर बच्चे और मां-बाप को बताया कि 911 नंबर पर कॉल किन परिस्थितियों में करना चाहिए।

पुलिस ने बच्चे को बताए सदात के भायदे

इस दौरान पुलिस ने बच्चे को सलाद के भायदे भी बताए। पुलिस ने बच्चे को समझाया कि सलाद सेहत के लिए काफी फायदे मंद होता है। पैरेंट्स ने उसके अच्छे स्वास्थ्य के लिए सलाद खाने में परोसा है। पुलिस के समझाने के बाद बच्चे ने अपनी जीद्द छोड़ दी। पुलिस मां-बाप को भी बताया कि 911 पर फोन सिर्फ इमजेंसी के समय ही की जाती है।

टीवी रिमोट खोने पर भी आती हैं शिकायतें

एक पुलिस अफसर हचिन्सन ने बताया कि इमर्जेंसी नबंर पर इस तरह की शिकायत लगाता आती रहती है। लोगों को समझना ज्यादा जरूरी है कि सिर्फ इमर्जेंसी के मामलों में ही 911 पर फोन करना उचित है। पुलिस अफसर ने कहा कि इतर की शिकायते सिर्फ बच्चे ही नहीं करते माता-पिता की तरफ से भी ऐसी शिकायते आती है और वे इसका दुरूपयोग करते हैं। हचिन्सन ने बताया कि इमर्जेंसी नंबर पर टीवी रिमोट खोने पर या रेस्तरं में समय से ऑर्डर नहीं देने को लेकर भी शिकायते आती हैं, जो इस नंबर को दुरूपयोग है। इसके लिए बच्चों सहित मां-बांप को जागरूक करने की जरूरत है।