2 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमरीका ने क्यूबा के दो राजनयिकों को देश छोड़ने का दिया आदेश, राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बताया खतरा

क्यूबा के दो राजनयिकों पर अमरीका की राष्ट्रीय सुरक्षा को नुकसान पहुंचाने वाले गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है क्यूबा ने अमरीका के इस फैसले को अनुचित बताते हुए इसकी निंदा की है
2 min read
Google source verification
donald_trump.jpg

वॉशिंगटन। अपने फैसलों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाले अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से एक चौकाने वाला फैसला लिया है।

दरअसल, संयुक्त राष्ट्र में क्यूबा के स्थायी मिशन के दो सदस्यों को अमरीका छोड़ने का फरमान सुनाया गया है। दोनों पर अमरीका की राष्ट्रीय सुरक्षा को नुकसान पहुंचाने वाले गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगा है।

पाकिस्तानी सेना के चंगुल से भागी यह महिला, अब अमरीका जाकर किया बड़ा खुलासा

अमरीकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मॉर्गन ऑर्टगस ने गुरुवार को एक ट्वीट करते हुए बताया कि हम अमरीका की राष्ट्रीय सुरक्षा के खिलाफ किसी भी प्रयास को गंभीरता से लेते हैं।

क्यूबा ने अमरीकी फैसले की निंदा की

मॉर्गन ऑर्टगस ने बताया कि अमरीकी विदेश विभाग ने क्यूबा के विदेश मंत्रालय को इस संबंध में अवगता कराया है और कहा है कि संयुक्त राष्ट्र में क्यूबा के मिशन के दो सदस्यों को अमरीका से तत्काल निकाले जाने की आवश्यकता है।

ऑर्टगस ने कहा कि ये दोनों अपने विशेषाधिकार का दुरुपयोग कर रहे थे और अमरीका के खिलाफ अभियान चलाने का प्रयास कर रहे थे।

अमरीका के फेमस अवार्ड से नवाजे गए सुपर-30 के फाउंडर आनंद कुमार, कार्यक्रम में दुनिया को दिया ये खास संदेश

उन्होंने कहा कि हम हर स्तर पर निगरानी कर रहे हैं, साथ ही उन सभी कर्मचारियों की जांच जारी रखेंगे जो अपने विशेषाधिकार का दुरुपयोग कर रहे हैं। क्यूबा के विदेश मंत्री ब्रूनो रोड्रिगेज ने अमरीका के इस इस कदम की निंदा की है।

रोड्रिगेज ने ट्वीट करते हुए लिखा कि हम संयुक्त राष्ट्र में क्यूबा के स्थायी मिशन के दो अधिकारियों के अनुचित निष्कासन और राजनयिकों और उनके परिवारों की आवाजाही पर लगाए गए प्रतिबंध को स्पष्ट रूप से खारिज करते हैं।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.