3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारतीय उच्चायुक्त से बदसलूकी मामले में पाक को समन भेजा

पाकिस्तान में तैनात भारत के उच्चयुक्त अजय बिसारिया को रावलपिंडी के पास गुरुद्वारा पंजा साहिब में दर्शन करने से रोका।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 24 Jun 2018, 1:14 PM IST

ajay

पा​किस्तान में भारतीय राजनयिक के साथ बदसलूकी, गुरुद्वारे में जाने से रोका

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में भारतीय उच्चायुक्त अजय बिसारिया को गुरुद्वारे में जाने से रोकने के मामले में भारत ने कड़ा विरोध जताते हुए पाकिस्तान के उपउच्चायुक्त को यहां समन किया है। गौरतलब है कि पाकिस्तान में तैनात भारत के उच्चयुक्त अजय बिसारिया को शुक्रवार को रावलपिंडी के पास गुरुद्वारा पंजा साहिब में दर्शन करने से रोक दिया गया। इस दौरान उन्हें पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की ओर से अनुमति भी थी पर अधिकारियों ने उन्हें जाने नहीं दिया। पाकिस्तान की तरफ से कहा गया है कि भारतीय राजनयिक को सुरक्षा कारणों से प्रवेश नहीं दिया गया है। वहीं भारत का कहना है कि जब राजनयिक को विदेश मंत्रालय की ओर अनुमति दी तो उन्हें रोकने का सवाल नहीं उठता है।

गुरूद्वारे में रोके जाने की निंदा की

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी) ने बिसारिया को पंजा साहिब जाने से रोकने की निंदा की है। एसजीपीसी ने पाकिस्तान में अपनी समिति से भारतीय उच्चायुक्त और उच्चायोग अधिकारियों से बैठक की व्यवस्था कराने को कहा है। उसका कहना है कि यह मामला भारत के सम्मान का मुद्दा है। इस तरह से किसी राजनयिक को रोक लेना पाक की नापाक हरकत का संकेत देता है।

इस तरह का दूसरा मामला

इस साल यह इस तरह का दूसरा मामला है। शुक्रवार को बिसारिया का जन्मदिन था इसलिए वह अपनी पत्नी के साथ गुरुद्वारा पंजा साहिब पहुंचे थे। इससे पहले बिसारिया को अप्रैल में भी गुरुद्वारा पंजा साहिब में दर्शन करने से रोका गया था। उस समय उन्हें इवेक्वी ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड की तरफ से निमंत्रण दिया गया था। पाकिस्तानी अथॉरिटी ने इसके पीछे सुरक्षा कारणों को जिम्मेदार बताया है। भारतीय राजनयिकों को अप्रैल में भी उस समय गुरुद्वारे में प्रवेश नहीं दिया गया था, जब वह सिख श्रद्धालुओं से मिलने वहां पहुंचे थी। इसके बाद नई दिल्ली ने इस मामले में इस्लामाबाद के समक्ष विरोध दर्ज कराया था। इस मामले में दोनों पक्षों के राजनयिकों ने अपनी सफाई दी है।