29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हाफिज सईद पर स्थायी प्रतिबंध लगाने की तैयारी में पाकिस्तान

सू्त्रों की मानें तो पाक सरकार अंतरराष्ट्रीय संगठनों के दबाव के कारण हाफिज के संगठन जमात-उद-दावा पर स्थायी तौर पर प्रतिबंध लगाने की कोशिश में है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 8 Apr 2018, 2:39 PM IST

Ban on Hafiz Saeed

hafeez

नई दिल्ली। पाकिस्तान में आतंकी हाफिज सईद पर शिकंजा कसने की तैयारी चल रही है। सू्त्रों की माने तो पाक सरकार अन्तरराष्ट्रीय संगठनों के दबाव के कारण हाफिज के संगठन जमात-उद-दावा पर स्थायी तौर पर प्रतिबंध लगाने की कोशिश में है। इसके लिए पाकिस्तान सरकार एक बिल भी तैयार कर रही है। इसके अलावा पाकिस्तान की खाकानी सरकार अन्य आतंकी संगठनों की लिस्ट भी बना रही है। गौरतलब है कि पाकिस्तान लगातार आर्थिक रूप से पिछड़ता जा रहा है। अमरीका ने हाल ही में उस पर आतंकियों को शरण देने का आरोप लगाया था। इसे लेकर ट्रंप सरकार ने पाक की सैन्य मदद पर रोक लगा दी थी।

पुराने बिल को बदलने की तैयारी

पाक में आतंकी हाफिज के खिलाफ नए बिल से राष्ट्रपति मनमून हुसैन द्वारा लाए बिल को बदल जा सकेगा। पाक राष्ट्रपति आतंक के खिलाफ फरवरी माह में एक बिल लाए थे। एंटी टेरिज्म एक्ट के तहत खतरनाक आतंकी संगठनों की एक लिस्ट तैयार होनी थी। मगर यह लिस्ट 120 दिनों के लिए ही यानी अस्थायी होती। पाक की शाहीद खाकानी सरकार इस बिल को बदलकर इसे स्थायी रूप देना चाहती है। इसके लिए वह सेना के आला अधिकारियों को भी साथ लेगी। नए बिल की मदद से किसी भी पाक जांच अधिकारी को कार्रवाई के लिए ज्यादा अधिकार मिल सकेंगे।

अमरीका ने मिल्ली मुस्लिम लीग को किया बैन

बता दें अमरीका ने लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) पर शिकंजा कसने के लिए उसकी राजनीतिक पार्टी मिल्ली मुस्लिम लीग (एमएमएल) और सात नेताओं के साथ ही एक अन्य मोर्चे के संगठन को आतंकवादी समूहों की सूची में शामिल कर लिया है। अमरीकी विदेश व राजस्व विभागों ने घोषणा करते हुए कहा कि एमएमएल जो एलटीई प्रमुख हाफिज सईद के पोस्टर के साथ खुले तौर पर अभियान चलाता है, को दो विभिन्न कानून के तहत विदेशी आतंकवादी संगठन (एफटीओ) और विशेष रूप से नामित वैश्विक आतंकवादी (एसडीजीटी) में सूचीबद्ध किया है।