4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वायरल हो रहा चीनी शख्स का ये वीडियो, राज कपूर को ऐसे दे रहा है सलामी

वीडियो में शख्स अपने बाकी दोस्तों के साथ मिलकर राजकपूर के गाने की धुन से धुन मिला रहा है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Priya Singh

•

Updated: 26 Mar 2018, 9:42 AM IST

China,social media,viral video,Raj Kapoor,Singing,Amazing News,amazing,chinese man,china internet,

नई दिल्ली। भारत में अपने समय के सबसे बड़े 'शोमैन' राज कपूर। जिनकी चमक बॉलीवुड में ही नहीं सात समंदर पार भी है। बॉलीवुड फिल्मों के लिए एक बड़ा मार्किट माने जाने वाले चीन में भी हिंदी सिनेमा के फैन्स भरे पड़े हैं। आपको जानकारी के लिए बता दें सीक्रेट सुपर स्टार और दंगल जैसी फिल्मों ने चीन में बॉक्स ऑफिस में रिकॉर्ड कायम किए हैं। भारतीय सिनेमा के चार्ली चैपलिन कहे जाने वाले राज कपूर के फैन दुनिया के किस कोने में नहीं हैं। इसी तरह पुरानी फिल्मों के शौकीन चीन में भी हैं।

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक चीनी व्यक्ति राज कपूर की फिल्म 'आवारा' का गाना गेट हुए दिख रहा है। इस एक वीडियो ने कई दिल जीते हैं। 'आवारा हूं' गाना राज कपूर के सबसे लोकप्रिय गीतों में से एक है और एक चीनी व्यक्ति से यह गाना सुनने में लोग काफी दिलचस्पी ले रहे हैं। इस वीडियो में इस शख्स के साथ बाकी लोग भी उनका बखूबी साथ देते नजर आ रहे हैं और सभी एक धुन में मिलकर इस गाने को फिर से जीने की कोशिश कर रहे हैं। हंसते गाते इस वीडियो में सब मस्ती करते और गाने को एंजॉय करते नजर आ रहे हैं।

आपको बता दें अब तक इस वीडियो को ट्विटर पर 18 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। इस वायरल वीडियो पर लोग सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। वीडियो में ये व्यक्ति अपने बाकी दोस्तों के साथ मिलकर राजकपूर के गाने की धुन से धुन मिलाकर गा रहा है। इस वीडियो को देखकर फैंस को एक बार फिर राजकूपर की याद आने लगेगी। राज कपूर को संगीत की बहुत अच्छी समझ थी। साथ ही साथ वे यह भी अच्छी तरह से जानते थे कि किस तरह के संगीत को लोग पसंद करते हैं यही कारण है कि आज तक उनके फिल्मों के गाने लोकप्रिय हैं।