30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डेल्टा वेरिएंट के प्रसार को जड़ से खत्म करेगा इजराइल, 60 वर्ष से अधिक उम्र वाले लोगों को लगेगी कोरोना वैक्सीन की तीसरी डोज

अगले हफ्ते से तीसरी खुराक देने की शुरुआत हो रही है। इजराइल ऐसा करने वाला पहला देश होने जा रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 30 Jul 2021, 10:16 PM IST

corona vaccine third dose will be given israel

corona vaccine third dose will be given israel

यरूशलम। कोरोना वायरस (Coronavirus) पर पूरी तरह से नियंत्रण पाने के लिए इजराइल (Israel) ने बड़ा कदम उठाया है। यहां 60 वर्ष से ऊपर के लोगों को कोरोना वैक्सीन (Covid Vaccine) का तीसरी डोज दी जाएगी। अगले हफ्ते से तीसरी खुराक देने की शुरुआत हो रही है। इजराइल ऐसा करने वाला पहला देश बनने जा रहा है। अभी तक वैक्सीन के दो ही शॉट लोगों को दिए गए हैं। इसके लिए बकायदा वहां के स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) ने नई गाइडलाइन जारी करी है।

ये भी पढ़ें: कोरोना वैक्सीन लगवाने वालों को कैश प्राइज से लेकर गाय जीतने का मौका, कई देशों में दिए जा रहे आकर्षक ऑफर

इजराइल सिर्फ उन ही 60 से ज्यादा उम्र वाले लोगों को वैक्सीन की तीसरी खुराक देगा, जिन्होंने कम से कम 5 माह पहले दोनों खुराक ले ली थीं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सरकार के इस कदम को डेल्टा वेरिएंट के प्रसार को धीमा करने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। इससे पहले स्वास्थ्य मंत्रालय ने संक्रमण के खिलाफ टीके की प्रभावशीलता में गिरावट की सूचना दी थी।

3 माह के अंदर वैक्सीन की इफेक्टिवनेस 16 प्रतिशत घटी

विशेषज्ञ दल का कहना है कि बुधवार रात बैठक के दौरान वैक्सीन की इफीशियंसी से जुड़े डेटा को जारी किया गया। इसमें पाया कि 60 वर्ष से ऊपर के जिन लोगों को जनवरी में वैक्सीन दी गई थी, उसकी इफेक्टिवनेस अप्रैल में 97 प्रतिशत से घटकर जुलाई में 81 प्रतिशत तक रह गई। इसमें 3 महीने में इफेक्टिवनेस में 16 प्रतिशत तक की कमी आई है। इस मामले में विशेषज्ञों की एकराय नहीं थी, ज्यादातर इस पक्ष में थे कि 60 साल से ऊपर के लोगों को बूस्टर डोज दिया जाए।

आंकड़ा एक हजार तक पहुंच सकता है

इजराइल में नए गंभीर मरीजों की संख्या में बीते दिनों इजाफा हुआ है। सोमवार को इनका आंकड़ा 20 था। मगर मंगलवार को बढ़कर 33 और बुधवार को 41 तक पहुंच गया। स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े अधिकारियों का अनुमान है कि अगस्त के आखिर तक गंभीर मरीजों का आंकड़ा एक हजार तक पहुंच सकता है।

ये भी पढ़ें: सऊदी अरब सरकार ने अपने नागरिकों को दी चेतावनी, 'रेड लिस्ट' वाले देशों में जाने पर लगेगा तीन साल का प्रतिबंध

दुनियाभर से अब तक 19.7 करोड़ मामले सामने आए

दुनियाभर में अब तक कोरोना वायरस के 19 करोड़ 73 लाख मामले सामने आए हैं। इस महामारी में 42 लाख 13 हजार लोगों की मौत हो गई। वहीं 17 करोड़ 82 लाख लोगों ने इस बीमारी पर विजय पाई। दुनियाभर में अभी कोरोना के 1 करोड़ 46 लाख सक्रिय मामले सामने आए हैं, इसमें से 87,074 क्रिटिकल मामले हैं।