19 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हैती: राष्ट्रपति जोवेनेल मोइस की हत्या में शामिल 4 अपराधियों को मुठभेड़ में मार गिराया, दो गिरफ्तार

इन हत्‍यारों ने तीन पुलिसवालों को भी बंधक बनाया था। राष्ट्रपति जोवेनेल मोइस को उनके निजी आवास पर कुछ अज्ञात लोगों के समूह ने देर रात घर में घुसकर गोली मार दी थी।

2 min read
Google source verification
four suspected killed

पोर्ट ऑ प्रिंस। हैती (Haiti) के राष्‍ट्रपति जोवेनेल मोइस की बुधवार को हत्या कर दी गई थी। इस मामले में गुरुवार को 4 हत्‍यारों को पुलिस (Police) ने भीषण मुठभेड़ में मौत के घाट उतार दिया है। पुलिस प्रमुख के अनुसार दो हत्‍यारों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

घर में घुसकर गोली मार दी

गौरतलब है कि इन हत्‍यारों ने तीन पुलिसवालों को भी बंधक बनाया था। राष्ट्रपति जोवेनेल मोइस के निजी आवास में कुछ अज्ञात लोगों के समूह ने खुद को अमरीकी ड्रग एजेंसी का एजेंट बताकर देर रात घर में घुसकर गोली मार दी थी। राष्‍ट्रपति की हत्या के बाद से देशभर में अव्‍यवस्‍था फैल गई है। ये देश अमरीकी महाद्वीप में सबसे गरीब देश है।

ये भी पढ़ें: हैती के राष्ट्रपति जोवेनेल मोइस की गोली मारकर हत्या, पत्नी की हालत गंभीर

देश में मार्शल लॉ का ऐलान कर दिया

हैती में महंगाई चरम पर है। इसके साथ यहां पर अक्सर गैंगवार और दंगे देखने को मिलते हैं। जोवेनेल मोइस ने तानाशाही से भरा शासन चलाने का प्रयास किया। यही नहीं उन्‍होंने देश के संविधान को भी बदलने का प्रयास किया। अंतरिम पीएम क्‍लॉड जोसेफ ने देश में मार्शल लॉ का ऐलान कर दिया है।

पीएम ने देश में सभी उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया है। सीमाओं को पूरी तरह से सील कर दिया है। वहीं, डोमिनिकन रिपब्लिक ने हैती की सीमा पर सुरक्षा के लिए अपनी सेना को भी तैनात करा है। हैती के पुलिस प्रमुख लिऑन चार्ल्स के अनुसार बुधवार को संदिग्‍ध हत्‍यारों ने तीन पुलिसकर्मियों को बंधक बनाया।

ये भी पढ़ें: सामान्‍य से एक हजार गुना ज्यादा बड़ा धूमकेतु मिला, 2031 में हमारे ग्रह के सबसे करीब होगा

भीषण मुठभेड़ देखने को मिली

इसके बाद पुलिस और हत्‍यारों के बीच भीषण मुठभेड़ देखने को मिली। यहां से सभी पुलिसकर्मियों को सुरक्षित निकाला गया। उन्‍होंने जानकारी दी गोलीबारी में 4 हत्‍यारे मारे गए और दो को गिरफ्तार करा गया है। यह स्‍पष्‍ट नहीं हो पाया है कि अभी कितने और फरार हैं।