साल 2013 के आम चुनाव में जहां देश में पंजीकृत अल्पसंख्यक वोटर्स की संख्या 27 लाख 70 हजार थी, वहीं इस बार यह बढ़कर 36 लाख 30 हजार हो गई है। इनमें से 17 लाख 70 हजार हिंदू मतदाता हैं जिनकी संख्या में 3 लाख 70 हजार की बढ़ोतरी हुई है। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक अल्पसंख्यक मतदाताओं में हिंदू मतदाताओं की संख्या सबसे ज्यादा है। साल 2013 के चुनाव के समय हिंदू मतदाताओं की संख्या 14 लाख थी,जबकि कुल 27 लाख 70 हजार अल्पसंख्यक समुदाय के मतदाता थे। अब हिंदू वोटर्स की संख्या 17 लाख 70 हजार हो गई है। सबसे ज्यादा हिंदू मतदाता सिंध प्रांत में हैं, जहां 2 जिलों में कुल मतदाताओं में 40 प्रतिशत हिस्सेदारी हिंदुओं की है।