26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / World / Miscellenous World / Lockdown के हटने की खुशी में चेक गणराज्‍य के लोग सड़कों पर उतरे, हजारों लोगों ने एकसाथ की डिनर पार्टी

Lockdown के हटने की खुशी में चेक गणराज्‍य के लोग सड़कों पर उतरे, हजारों लोगों ने एकसाथ की डिनर पार्टी

Highlights चेक गणराज्‍य (Czech republic) ने कोरोना वायरस के फैलने के तुरंत बाद ही कड़ी पाबंदी लगा दी थी, इसके कारण मामले कम आए। लोगों ने प्राग (Prague) में सड़क पर एकत्र होकर बड़ी संख्‍या में डिनर पार्टी का आयोजन किया, हजारों लोगों ने एक साथ भोजन किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 3 Jul 2020, 7:42 PM IST

Huge dinner party in Czech republic

चेक गणराज्‍य में लॉकडाउन हटने के बाद मना जश्न।

नई दिल्‍ली। दुनियाभर के लगभग सभी देश कोरोना वायरस (Coronavirus) से जूझ रहे हैं। कोरोना संक्रमितों की संख्‍या लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे में कई देशों ने इसके प्रसार को रोकने के लिए लॉकडाउन (Lockdown) लगाया। ऐसा ही एक देश चेक गणराज्‍य है।

Unilever ने अपने ब्रांड 'फेयर एंड लवली' नाम बदल 'ग्लो एंड लवली' रखा, नस्लवाद पर हो रही थी निंदा

कोरोना वायरस को रोकने के लिए शुरूआत में ही चेक गणराज्‍य (Czech republic) ने कड़े लॉकडाउन की घोषणा करी थी। इसके कारण यहां पर अब कम मात्रा में मरीज रह गए हैं। अब उसके यहां कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर कम मामले सामने आ रहे हैं। इस बीच यहां के प्रशासन ने लॉकडाउन खत्‍म करने का ऐलान किया। इससे लोगों में खुशी का ठिकाना नहीं रहा। लोगों ने प्राग (Prague) में सड़क पर एकत्र होकर बड़ी संख्‍या में डिनर पार्टी का आयोजन किया।

America: घर की फर्श के नीचे बने 30 फुट गहरे कुएं में गिरा शख्स, बचाव दल ने बाहर निकाला

लॉकडाउन खत्‍म होने के बाद चेक गणराज्‍य सबसे बड़े शहर प्राग में लोगों ने जमकर जश्न मनाया। उन्‍होंने लॉकडाउन खत्‍म होने पर जश्‍न मनाने के लिए तैयारियां करीं। बड़ी संख्‍या में लोग शहर के ऐतिहासिक चार्ल्‍स ब्रिज पर पहुंच गए। यहां पर काफी लंबी डिनर टेबल लगाई गई थी। इसकी लंबाई 500 मीटर थी। शहर के लोग अपने-अपने घरों से खाना बनवाकर लाए। खाने में स्‍नैक्‍स,ड्रिंक्‍स भी मौजूद था। सभी ने टेबल पर एक साथ डिनर किया और ड्रिंक्‍स ली।

गौरतलब है कि चेक गणराज्‍य ने कोरोना महामारी से निपटने के लिए शुरुआत में ही कड़ी पाबंदियां लगाईं। इस कारण देश में मात्र 12 हजार कोरोना वायरस संक्रमण के मामले ही सामने आए। साथ ही 350 लोगों की मौत हुई। यूरोपीय संघ के सदस्‍य देश चेक गणराज्‍य की जनसंख्‍या 1.07 करोड़ है। डिनर पार्टी में शामिल लोगों ने पहले से ही तय कर लिया था कि वह अपने घर में बना सामान लेकर आयोजन में पहुंचेंगे। उनके हाथों में फूल भी थे।

इस आयोजन का खास उद्देश्य सबको एक साथ एकत्र कर पुरानी यादों को ताजा करना था। उनके मुताबिक इससे लोगों के बीच यह संदेश देना था कि कोरोना महामारी पर विजय हासिल की जा सकती है और एक सामान्य जिंदगी जी जा सकती है। डिनर पार्टी के दौरान लोगों ने पियानो और बैंड बजाए। लोगों ने एक-दूसरे के साथ चेस खेला।