इमरान खान ने फ्रैंच राष्ट्रपति मैंक्रोन के अलावा जॉर्डन के राजा से भी बात की। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय के बयान के मुताबिक, पीएम इनरान खान ने जॉर्डन के नरेश अब्दुल्ला को फोन करके कश्मीर के हालात पर चर्चा की। इस दौरान किंग अबुल्ला ने क्षेत्र में व्याप्त तनाव कम करने और बातचीत के जरिये शांतिपूर्ण तरीके से समाधान निकालने की बात कही।