
नई दिल्ली। उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग-उन की सनक लगातार बढ़ रही है। मीडिया में सबसे पहले एक खबर उजागर हुई थी कि उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग-उन ने अपनी सरकार के ही शिक्षा विभाग प्रमुख रि योंग जिन और कृषि मंत्री हांग मिन को एंटी एयरक्राफ्ट गन से मरवा दिया। दोनों पर आरोप था कि वो किम जोंग की बैठक में सोते हुए पकड़े गए थे। ये खबर अख़बारों में काफी दिनों तक छाई रही थी। ऐसा कहा जाता है कि तानाशाह किम जोंग-उन ने पिछले पांच सालों में सत्ता के लिए 340 लोगों को मरवा चुका है। जिसमें से ज्यादातर सीनियर अधिकारी शामिल हैं।
कहा जाता है कि किम जोंग को जब लगने लगा कि उसके फूफा जेंग सोंग का कद उससे बड़ा हो रहा है तो किम ने साल 2013 में उन्हें मरवा दिया। किम ने जेंग सोंग को 120 भूखे कुत्तों के सामने डलवा दिया था जो उन्हें नोच नोचकर खा गए। साल 2015 में कोरिया से भागे एक पूर्व सैन्य अधिकारी ने बताया कि किम ने ही अपनी बुआ की हत्या करवाई है।
किम ने ना केवल अपनी बुआ और फूफा की हत्या करवाई बल्कि कहा यह भी जाता है कि किम ने अपनी गर्लफ्रेंड को भी मरवा डाला। किम की गर्लफ्रेंड गायिका थी और उस पर आरोप था कि उसका म्यूजिकल ग्रुप पोर्न फिल्म बना रहा है। इसके बाद किम ने अपनी गर्लफ्रेंड सहित पूरे म्यूजिकल ग्रुप को ही गोली से उड़वा दिया।
किम जोंग की परमाणु और मिसाइल परीक्षण के प्रति की सनक लगातार बढ़ ही रही है। उसको इसमें देरी बर्दाश्त नहीं है। हाल ही में मिसाइल परीक्षण में देरी होने पर तानाशाह किम ने अपने दो शीर्ष अधिकारियों को मरवा दिया है। इसमें से एक अधिकारी ने न्यूक्लियर बेस पर हुए हादसे की जिम्मेदारी ली थी।
बताया जा रहा है कि जो अधिकारी गायब है उसका नाम पर्क इन-यंग है। वो उत्तर कोरिया की सत्तारूढ़ पार्टी की सेंट्रल कमेटी के डिविजन यानी ब्यूरो 131 के प्रमुख था। इस कमेटी पर उत्तर कोरिया के सैन्य संस्थानों, न्यूक्लियर साइट और सैटेलाइट लांचिंग स्टेशन की निगरानी करने की जिम्मेदारी रहती है। इससे पांच दिन पहले तानाशाह ने जनरल ह्वांग प्योंग-सो को मरवा दिया था। वो उत्तर कोरिया में तानाशाह किम जोंग-उन के बाद दूसरे सबसे शक्तिशाली शख्स थे।
इसके पहले भी यह तानाशाह यही करता था लेकिन तब मीडिया इतना सशक्क्त नहीं हुआ करता था किम ने अपनी बुआ किम क्योंग हुई को भी जहर देकर मौत के घाट उतार दिया था। कहा जाता है कि किम ने अपनी बुआ की मौत की असली वजह छिपाने की बहुत कोशिश की और दुनिया को यह बताया कि उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई है।
Published on:
22 Dec 2017 09:17 am
बड़ी खबरें
View Allविश्व की अन्य खबरें
विदेश
ट्रेंडिंग
