नई दिल्ली। ऐसे कई कारण हैं जिसके चलते चीन और भारत एक-दूसरे की हर गतिविधियों नजर रखते हैं। चाहे मामला वैश्विक ट्रेड, सामरिक,कूटनयिक व अन्य में से कुछ भी क्यों न हो दोनों हर मोर्चे पर एक-दूसरे को प्रतिद्वंद्वी के रूप में देखते हैं। लेकिन इस बार मसला थोड़ा उल्टा है। पीएम मोदी इंडोनेशिया के दौरे पर रवाना हो गए हैं और इसकी प्रतिक्रिया चीन में हो रही है। वहां की मीडिया में मोदी के इस दौरे को खूब तवज्जो दी जा रही है। आपको बता दें कि हाल ही में इंडोनेशिया ने भारत को सामरिक लिहाज से अहम अपने सबांग द्वीप तक आर्थिक और सैन्य पहुंच दी है।