4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ये शेर है इस कुत्ते का लंगोटिया यार, कहीं देखा न होगा ऐसा याराना

ये दोनों बचपन से ही एक दूसरे के साथ हैं और तब से आज तक अलग नहीं हुए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Ravi Gupta

•

Updated: 28 Nov 2017, 12:11 PM IST

milo bonedigger

नई दिल्ली। वो कहावत तो आपने सुनी ही होगी, ''जंगल में रहना है तो शेर से बैर नहीं।'' लेकिन ये भी जग जाहिर है शेर जैसे जानवर से ना तो दोस्ती अच्छी ना बैर। आज हम आपको दोस्ती की ऐसी अनोखी दास्ताँ सुनाने जा रहे हैं जिसे सुन कर आप दंग रह जायेंगे...

मिलिए बोनडिगर और मिलो से, बोनडिगर एक 500 पौंड का बब्बर शेर है और मिलो एक डाक्सहूण्ड कुत्ता जो ऐसे असामान्य रिश्ते को निभा रहे हैं जो कभी सुनने को नहीं मिलता। ये दोनों बचपन से ही एक दूसरे के साथ हैं और तब से आज तक अलग नहीं हुए।

ये दोनों बेस्ट फ्रेंड्स आपको G. W. Exotic Animal Park व्य्न्नेवूड ओक्लाहोमा में अपनी दोस्ती निभाते दिख जायेंगे और ये भी तय है के दोनों साथ ही दिखेंगे। बोनडिगर एक शारीरिक कमज़ोरी से जूझ रहा है उसे हल्का अपंग है इस बीमारी को मेटाबोलिक बोने डिजीज कहते हैं।

पार्क अधिकारियों को जब यह पता चला कि बोनडिगर को यह बीमारी है तो सभी ने मिलकर यह फैसला लिया कि बोनडिगर को एक साथी की ज़रूरत है. बचपन में बोनडिगर और भी कमज़ोर था उसकी रक्षा या कहें उसे उस समय साथी की बहुत ज्यादा ज़रूरत थी इसीलिए 'मिलो' को उसकी जिंदगी में लाया गया। मिलो की भी समझदारी की दात देनी पड़ेगी उसने भांप लिया कि बोनडिगर के साथ कुछ ठीक नहीं है तब से वह हमेशा उसके आगे पीछे लगा रहता, उसे बचाए रखने की कोशिश करता रहता और आज भी मिलो वैसा ही प्यार बोनडिगर से करता है।

बहुत से लोग इस दोस्ती को देखकर चकित रह गए और होंगे ही इनकी दोस्ती कोई आम तो है नहीं, भला कभी किसी ने सुना है शेर और कुत्ता दोस्त हो सकते हैं लेकिन बोनडिगर और मिलो ने दोस्ती की एक अलग मिसाल कायम की है।

एक कार्टून कैरेक्टर से इस कदर मोहब्बत हुई इस महिला को कि कर दिया ये खतरनाक काम