25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / World / Miscellenous World / अमरीका: दरवाजे में इस्तेमाल हो रहा पत्थर का टुकड़ा निकला उल्कापिंड, करोड़ों में है कीमत

अमरीका: दरवाजे में इस्तेमाल हो रहा पत्थर का टुकड़ा निकला उल्कापिंड, करोड़ों में है कीमत

दावा किया जा रहा है कि इस उल्कापिंड की कीमत हजारों डॉलर में है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Priyadarshi

•

Updated: 6 Oct 2018, 3:05 PM IST

meteorite

अमरीका: दरवाजे में इस्तेमाल हो रहा पत्थर का टुकड़ा निकला उल्कापिंड, करोड़ों में है कीमत

न्यूयार्क। एक अमरीकी प्रोफेसर ने एक दरवाजे में इस्तेमाल की जा रही एक चट्टान की बारे में सनसनी खेज खुलासा किया है। दावा किया जा रहा है कि इस उल्कापिंड की कीमत हजारों डॉलर में है। सेंट्रल मिशिगन विश्वविद्यालय की मोना सिर्बेस्कू को एक स्थानीय व्यक्ति ने एक वस्तु को खोजने के सालों बाद उस वस्तु का निरीक्षण करने के लिए कहा। 10 किलो का यह उल्कापिंड भूवैज्ञानिक मोना सिर्बेस्कू की करियर में अब तक का सबसे बड़ा उल्कापिंड है जो उनके पास जांच के लिए आया है।

द्विपक्षीय बैठक रद्द होने से बौखलाए पाक का बदला, रद्द किया भारतीय राजनयिक का लेक्चर

90 साल पुराना उल्कापिंड

बताया जा रहा है कि यह उल्कापिंड 1930 के दशक में मिशिगन के एडमोर में एक खेत में पाया गया था। अमरीकी मीडिया में आ रहे खबरों की अनुसार इसके कीमत करोड़ों में है। बता दें कि अधिकांश उल्कापिंड आमतौर पर लगभग 90-95% लौह तत्व से बने होते हैं लेकिन मिशिगन में मिला यह उल्कापिंड अनोखा है।यह 88% लौह और 12% निकल से बना है। जांचकर्ता डॉक्टर सिर्बेस्कू ने अपनी खोज को बढ़ावा देने के लिए विश्वविद्यालय द्वारा बनाये गए वीडियो में दावा किया है कि " यह प्रारंभिक सौर मंडल का एक टुकड़ा है। उन्होंने कहा कि यह मानव प्रजाति का सौभाग्य है कि यह उल्कापिंड उस युग का है जब हमारी पृथ्वी और हमारा सौर मंडल बनने की प्रक्रिया में थे।

अगर आपको भी दिखती है अतृप्त आत्माएं, तो इसकी वजह आप ही है, जानें कैसे

दुर्लभ और अनोखा है यह उल्कापिंड

वाशिंगटन डीसी स्थित स्मिथसोनियन इंस्टीट्यूशन ने भी जांचकर्ता डॉक्टर सिर्बेस्कू के दावे का समर्थन किया है। स्मिथसोनियन इंस्टीट्यूशन ने भी इन निष्कर्षों की पुष्टि की। केन्द्रीय मिशिगन विश्वविद्यालय ने कहा कि उसका प्रसिद्ध विज्ञान केंद्र अब इस उल्का चट्टान को खरीदने में रुचि रखता है।

पितृ पक्ष 2018 : सर्वपितृ अमावस्या पर करें ये उपाय, धन समेत दूर होंगी सारी परेशानियां