SCO की 19वीं बैठक के उद्घाटन समारोह में कई राष्ट्राध्यक्षों ने हिस्सा लिया। इस समारोह में पीएम मोदी और इमरान खान एक साथ हॉल में पहुंचे। पीएम मोदी ने इमरान खान से ना हाथ मिलाया और ना ही कोई अनौपचारिक बात की। उन्होंने इमरान खान की तरफ बिल्कुल भी नहीं देखा। इमरान खान सीधे अपनी सीट पर जाकर बैठ गए। इमरान की कुर्सी बिल्कुल कोने में थी, जो मोदी से पांच कुर्सियां छोड़कर थीं।