
कुलसुम नवाज शरीफ को लंदन में पड़ा दिल का दौरा, पाकिस्तान में तेज हुआ दुआओं का दौर
लंदन। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पत्नी कुलसुम नवाज को दिल का दौरा पड़ा है। वह लंदन के अस्पताल में आईसीयू में हैं और यहीं पर उन्हें दिल का दौरा पड़ा। उनके परिजनों ने सोशल मीडिया के माध्यम से यह जानकारी दी। गुरुवार देर रात उनकी तबियत बिगड़ गई और उन्हें दिल का दौरा पड़ा, उन्हें तब से होश नहीं आया है।
लिम्फोमा कैंसर से पीड़ित हैं कुलसुम
कुलसुम नवाज लिम्फोमा (गले) कैंसर से पीड़ित हैं। एक पाकिस्तानी समाचार चैनल के मुताबिक उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया है और दवाएं दी जा रही हैं। उनकी बेटी मरियम नवाज और पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के अध्यक्ष शाहबाज शरीफ ने ट्विटर पर इस खबर की पुष्टि की और सभी से दुआ करने का अनुरोध किया।
2017 में पता चली था उन्हें कैंसर है
कुलसुम को वेंटिलेटर पर रखा गया है। साथ ही उन्हें लाइफ सपोर्ट मशीन और आपातकालीन दवाएं दी जा रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी तबियत पर बारीकी से से नजर रखी जा रही है। गौरतलब है कि 2017 में गले के कैंसर का पता लगने के बाद कुलसुम की एक सर्जरी हुई थी। थैरेपी और इलाज के चलते उनका शरीर पहले से बेहद कमजोर हो गया है।
सियासी विरोधियों ने भी की दुआएं
पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने शुक्रवार को कुलसुम नवाज के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उनके अलावा नवाज के सियासी विरोधी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) प्रमुख इमरान खान ने कुलसुम नवाज के लिए दुआ की। गौरतलब है कि इन दिनों आम चुनाव की आहट के चलते पाकिस्तान में सियासत पूरे उफान पर है।
Published on:
15 Jun 2018 04:57 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
