20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / World / Miscellenous World / ब्रिटेन में Coronavirus का शिकार हुआ नवजात, दुनिया में सबसे कम उम्र का पहला मामला

ब्रिटेन में Coronavirus का शिकार हुआ नवजात, दुनिया में सबसे कम उम्र का पहला मामला

HIGHLIGHTS: सबसे कम उम्र में संक्रमण का यह पहला मामला सामने आया है इंग्लैंड में कोरोना वायरस के 798 मामले सामने आ चुके हैं बीते 24 घंटों के दौरान वायरस के संक्रमण में 35 प्रतिशत की बढ़ोतरी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 15 Mar 2020, 8:49 AM IST

Newborn victim of Coronavirus in Britain

Newborn victim of Coronavirus in Britain

लंदन।कोरोना वायरस की वजह से पूरी दुनिया में हाहाकार मचा हुआ है। चीन के वुहान से निकलकर कोरोना अब तक 127 देशों में पैर पसार चुका है। इससे पूरी दुनिया में 5 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 1.4 लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं।

इस बीच ब्रिटेन से एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, उत्तर-पश्चिम लंदन में एक नवजात कोरोना वायरस का शिकार हो गया है।

Coronavirus के खिलाफ लड़ाई में PM मोदी के पहल का PAK ने किया स्वागत, कहा- मिलकर इससे लड़ेंगे

'द सन' ने शुक्रवार को अपनी रिपोर्ट में बताया कि नवजात शिशु की मां ने जन्म से पहले नॉर्थ मिडलसेक्स यूनिवर्सिटी अस्पताल पहुंचकर आशंका जताई थी कि उसे निमोनिया हो गया है। इसके बाद जब बच्चे का जन्म हुआ तो उनका कोरोनो वायरस परीक्षण किया गया जिसमें पॉजिटिव पाया गया। बच्चे का परीक्षण जन्म के कुछ ही मिनट बाद किया गया था।

फिलहाल, बच्चे को नॉर्थ मिडिलसेक्स यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल में स्पेशलिस्ट सेंटर में रखा गया है, वहीं मां को आइसोलेशन में भेजा गया है।

फरवरी में चीन में दर्ज हुआ था मामला

मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि अलग-अलग अस्पतालों में स्वास्थ्य देखभाल पेशेवरों द्वारा जांच की जा रही है कि शिशु गर्भ में या जन्म के बाद बीमारी का अनुबंध करता है या नहीं।

रिपोर्ट के मुताबिक, रॉयल कॉलेज ऑफ ऑब्स्टीट्रीशियन्स एंड गाइनोकोलोजिस्ट की ओर से सलाह दी गई है कि बच्चे को उसकी मां से दूर नहीं किया जा सकता है और बच्चे को उसकी मां का दूध मिलना जरूरी है। हालांकि डॉक्टर लगातार इस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं।

स्पेन में coronavirus s का कहर, 120 मौत के बाद देश में आपातकाल घोषित

इससे पहले फरवरी में चीन में एक और संक्रमित मां ने एक बच्चे को जन्म दिया था। उस वक्त ब्रिटिश मीडिया रिपोर्टों में बच्चे के भी वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी।

दुनियाभर में 5 हजार से अधिक की मौत

बता दें कि ब्रिटेन में भी कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। कोरोना वायरस के अब तक 798 मामले सामने आ चुके हैं, जबकि 10 लोगों की जान जा चुकी है। इतना ही नहीं, ब्रिटेन की स्वास्थ्य मंत्री नदीन डॉरिस भी कोरोना की चपेट में हैं। बीते 24 घंटों के दौरान वायरस के संक्रमण में 35 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

इससे पहले स्कॉटलैंड में कोरोना वायरस से पहली मौत दर्ज की गई थी। इधर कोरोना को खतरे को देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इसे वैश्विक महामारी घोषित कर दिया है। COVID-19 दुनिया के 127 देशों में फैल चुका है। दुनियाभर में 5436 मौतें हो चुकी हैं और एक लाख चालीस हजार से ज्यादा लोग इससे संक्रमित हैं।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.