26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वेश्यावृत्ति के लिए वूडू मैजिक की धमकी देने वाली ब्रिटिश नर्स को 14 साल की जेल

लाइबेरिया में पैदा हुई यह नर्स जिसका नाम जोसेफिन इयामु बताया जा रहा है, पर बर्मिंघम क्राउन कोर्ट में मुकदमा चलाया गया। उसे आधुनिक दासता अधिनियम के तहत मानव तस्करी और गलत आचरण अधिनियम का दोषी पाया और 14 साल की सजा दी गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Priyadarshi

•

Updated: 6 Jul 2018, 8:54 AM IST

british nurse

वेश्यावृत्ति के लिए वूडू मैजिक की धमकी देने वाली ब्रिटिश नर्स को 14 साल की जेल

बर्मिंघम। पांच नाइजीरियाई महिलाओं पर वूडू का उपयोग कर वेश्यावृत्ति के लिए उकसाने के आरोपों में एक ब्रिटिश नर्स को 14 साल के कारावास की सजा सुनाई है। इस नर्स पर आरोप है कि उसने पांच नाइजीरियाई महिलाओं को वेश्यावृत्ति के लिए प्रेरित कर उन्हें जर्मनी भेजने की धमकी दी थी।

जम्‍मू और कश्‍मीर: आतंकियों ने मस्जिद के इमाम पर बरसाई गोलियां, अस्पताल में भर्ती

जज ने दी कड़ी सजा

लाइबेरिया में पैदा हुई यह नर्स जिसका नाम जोसेफिन इयामु बताया जा रहा है, पर बर्मिंघम क्राउन कोर्ट में मुकदमा चलाया गया। उसे आधुनिक दासता अधिनियम के तहत मानव तस्करी और गलत आचरण अधिनियम का दोषी पाया और 14 साल की सजा दी गई। सजा सुनाते वक्त न्यायाधीश रिचर्ड बॉण्ड ने कहा कि 'इयामु को इन घटिया अपराधों का दोषी पाया गया है जिसने कुछ लोगों जीवन पर संकट पैदा किया था।' जज बॉन्ड ने कहा, "मनुष्यों को तस्करी करना एक घृणित अपराध है और अदालतों द्वारा इसे गंभीर रूप से निपटाया जाना चाहिए ताकि दूसरों को इस व्यापार में भाग लेने से रोक दिया जा सके।"

पीड़ित हैं अफ्रीकी लोग

अदालत में आरोप लगाया गया था अफ्रीकी लोगों को ब्रिटेन में पहले भी इस तरह के दुराचार का समाना करना पड़ा है। अदालत ने इस तर्क को नकार दिया लेकिन यह माना कि ये पांच पीड़ित "वास्तविक और महत्वपूर्ण" जोखिम में थे। अदालत में यह तर्क भी दिया गया था कि "जुजू" समारोहों के दौरान इन पीड़ितों को पैसे का भुगतान करने के लिए मजबूर होना पड़ा था। यही नहीं उन्हें वुडू मैजिक के दौरान चिकन का रक्त पीने पर बाध्य किया गया था।

मुंबई में बड़ा हादसा: जुहू चौपाटी पर समंदर में डूबे पांच लड़के

क्या है वूडू मैजिक

वूडू अफ्रीका में प्रचलित जादू की एक बहुत ही शक्तिशाली पद्धति है। वूडू का उपयोग सुरक्षा, आत्मरक्षा, उपचार के अलावा परिस्थितियों को अपनी तरफ मोड़ने के लिए किया जा सकता है। वूडू जादू को सिमुलैक्रा जादू भी कहा जाता है। वूडू के पश्चिमी अफ्रीकी धर्म को वोडुन, वोदौ, वुडू और वौदौ जैसे नामों से भी जाना जाता है। इस धर्म में जादू अनुष्ठानों और मंत्रों के अलावा अन्य पहलुओं को भी शामिल किया गया है। इसमें नृत्य, गायन, समूह अनुष्ठान और पूर्वजों की पूजा भी शामिल है।