दुर्रानी ने एक साक्षात्कार में कहा है कि किसी ने भी भारत के साथ संबंधों में सुधार के लिए पाकिस्तान सरकार को नहीं रोका है। बशर्ते की दोनों देशों के बीच संबंधों में सुधार अंतर्राष्ट्रीय संबंधों के सिद्धांतों के अनुरूप हो। अन्यथा, परवेज मुशर्रफ जैसे सैन्य शासक की तरह प्रयास असफल ही होंगे। इसके अलावा उन्होंने कहा है कि कुलभूषण जाधव केस को पाकिस्तान ने ठीक से आगे नहीं बढ़ाया। इसके लिए पाकिस्तान को और प्रयास करने चाहिए थे। कुलभूषण की मौत से दोनों देशों के नागरिकों के बीच कड़वाहट बढ़ी है। इसके अलावा उन्होंने अपनी किताब में करगिल युद्ध, पाकिस्तान के एबटाबाद में अमरीकी नेवी सील्स का ओसामा बिन लादेन को मारने का ऑपरेशन, हाफ़िज़ सईद, कश्मीर, बुरहान वानी जैसे मुद्दों पर भी लिखा है।