23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / World / Miscellenous World / 4 सितंबर को रूस दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी, राष्ट्रपति पुतिन के साथ अहम मुद्दों पर करेंगे चर्चा

4 सितंबर को रूस दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी, राष्ट्रपति पुतिन के साथ अहम मुद्दों पर करेंगे चर्चा

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पीएम मोदी को आमंत्रित किया है पीएम मोदी ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम और 20वीं इंडिया-रशिया वार्षिक समिट में भी शामिल होंगे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 2 Sep 2019, 9:05 PM IST

narendra-modi-nation.jpg

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 सितंबर को रूस दौरे पर रवाना होंगे। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आमंत्रण पर पीएम मोदी रूस दौरे पर जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि पुतिन ने दो अहम मुद्दों पर चर्चा के लिए मोदी को आमंत्रित किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पुतिन से मुलाकात करने के साथ ही ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम और 20वीं इंडिया-रशिया वार्षिक समिट में भी शामिल होंगे।

भारत के पक्ष में रूस फिर बोला, कहा- कश्मीर के मामले में नहीं देगा दखल

पीएम मोदी के रूस दौरे को लेकर भारत के विदेश सचिव विजय गोखले ने इसकी जानकारी दी। विदेश सचिव ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा महज 36 घंटे का होगा। पीएम 4 सितंबर को सुबह व्लादिवोस्तोक पहुंचेंगे और 5 सितंबर को वापस भारत लौटेंगे।

कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

बता दें कि भारत और रूस के बीच कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन 4 सितंबर को मुलाकात करेंगे। इस दौरान दोनों के बीच सिविल, परमाणु, रक्षा से लेकर अन्य सेक्टर्स में सहयोग बढ़ाए जाने को लेकर बातचीत हो सकती है।

पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन इसके अलावा 5 सितंबर को जूड़ो चैंपियनशिप विजिट करेंगे। विदेश सचिव विजय गोखले ने कहा कि रूस के साथ हमारा रिश्ता बहुत खास है। हमें इस रिश्ते को और मजबूत करना है।

रूस ने रचा इतिहास, पहली बार अंतरिक्ष में भेजा इंसान जैसा दिखने वाला रोबोट 'फेडोर'

मालूम हो कि भारत और रूस के बीच एतिहासिक संबंध हैं। दोनों देश दशकों से एक-दूसरे के साथ सुख-दुख में खड़े रहे हैं। रूस भारत का एक बड़ा रक्षा सहयोगी रहा है।

रूस भारत को अत्याधुनिक तकनीक से लैस रफाल लड़ाकू विमान दे रहा है। अभी हाल ही में कश्मीर मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत का साथ दिया था।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.