उसके बाद राष्ट्रपति मंगलवार को सूरीनाम के लिए प्रस्थान करेंगे जहां वह राष्ट्रपति डेलानो बोउटर्स के साथ द्विपक्षीय के साथ साथ देश दुनिया के अन्य मुद्दों पर भी चर्चा करेंगे। वह सूरीनाम और भारत के बीच आधिकारिक स्तर की बातचीत में भी हिस्सा लेंगे। दोनों देशों के बीच स्वास्थ्य और चिकित्सा, चुनाव, आईटी और आयुर्वेद के क्षेत्रों में कई समझौतों और एमओयू पर हस्ताक्षर किए जाने की संभावना है।