लन्दन।स्कॉटलैंड में स्थित फेरो आईलैंड से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। फेरो आईलैंड तट पर समंदर का पानी अचानक लाल हो गया। बाद में पता चला कि असल में यह पानी सैकड़ों व्हेल मछलियों के शरीर से निकले खून से लाल हुआ है। फेरो आईलैंड की सामने आई तस्वीरों में मारी हुई व्हेल मछलियों के खून से समुद्र का पानी लाल नजर आ रहा है। स्कॉटलैंड के उत्तर में 200 मील की दूरी पर स्थित फेरो आईलैंड में व्हेलों के इस तरह शिकार किये जाने से पशु प्रेमी एवं एक्टिविस्ट खफा हैं।