हालांकि, सबसे अधिक टीकाकरण करने के बाद भी देश में बढ़ते कोरोना मामलों को लेकर सेशेल्स ने दो सप्ताह के लिए स्कूलों को बंद कर दिया है। साथ ही खेल गतिविधियों को रद्द कर दिया है। इसके अलावा बार को भी जल्दी बंद करने का निर्देश दिया गया है। जानकारी के अनुसार, सेशेल्स ने अपनी 60% वयस्क आबादी को कोरोना टीके की दो खुराक के साथ पूरी तरह से टीका लगाया है।