कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं का कहना है कि अमरीका, स्वीडन, ब्रिटेन, जापान, साउथ कोरिया और न्यूजीलैंड में हुए शोध के बाद दावा किया गया है कि दुनियाभर में मोबाइल फोन यूजर्स में इजाफा हुआ है। 2011 तक 87 फीसदी घरों में एक मोबाइल फोन होता था। मगर 2020 में यह आंकड़ा 95 फीसदी तक पहुंच गया है। शोधकर्ता जोएल मॉस्कोविट्ज के अनुसार लोगों को मोबाइल फोन के इस्तेमाल को कम करना चाहिए। इसे अपने शरीर से काफी दूर रखना चाहिए। वहीं जितना हो सके लैंडलाइन का उपयोग करना जरूरी है।