रूस की राजधानी मॉस्को में रविवार को मैक्सिको और जर्मनी के बीच मैच है जिसकी वजह से यहां कई देशों से भारी संख्या में फुटबॉल प्रेमी जुटे हैं। अचानक एक तेज रफ्तार अनियंत्रित टैक्सी मास्को के रेड स्कवायर पर जुटे फुटबॉल प्रेमियों की भीड़ में घुस गई। रूस की मीडिया के मुताबिक इस हादसे में मैक्सिको के दो, रूस के दो और यूक्रेन का कम से कम एक नागरिक घायल हुआ है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है तथा आरोपी टैक्सी ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है।