
नई दिल्ली। जहां एक ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेशों में भारतीयों का सिर ऊंचा करने का दंभ भरते हैं वहीं एक ऐसा मामला सामने आया है जिससे भारतीय मूल के एक भाई-बहन को शर्मिंदगी झेलनी पड़ी है। यदि आपको शौचालय में बैठने के लिए कहा जाए तो आप क्या करेंगे? दरअसल ऐसा वाकया सच में हुआ है। हवाई जहाज में सफर करने वाले दो भाई-बहन को शौचालय में बैठने के लिए कहा गया। यह घटना तब घटी तब फ्लाइट में पैसेंजर्स को काजू सर्व किए जा रहे थे। दोनों भाई-बहन ने आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्हें काजू से एलर्जी है, इसलिए जब उन्होंने एमिरेट्स एयरलाइंस के केबिन क्रू से इस बारे में बात की तो उन्होंने इन दोनों को शौचालय में जाकर बैठने की सलाह दे दी। बता दें कि ये दोनों भाई-बहन भारतीय मूल के रहने वाले हैं।
क्या है पूरा मामला
गौरतलब है कि दोनों भाई-बहन ने मीडिया के सामने बात करते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने एलर्जी की अपनी समस्या के बारे में तीन बार फ्लाइट स्टाफ को सूचना दी। लेकिन उन्होंने इसे अनसूना कर दिया और करीब 40 मिनट तक फ्लाइट में काजू सर्व होते रहे। बता दें कि 24 साल की शानीन सहोता और 33 साल के संदीप सहोता भारतीय मूल के रहने वाले हैं। ये दोनों अपने परिजनों के 60वें जन्मदिन पर इंग्लैंड के बर्मिंघम एयरपोर्ट से दुबई और फिर सिंगापुर जाने वाले थे। दोनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी इस यात्रा का खर्च 5000 पाउंड था और दावा किया कि एमिरेट्स एयरलाइंस का स्टाफ बुकिंग, चेक इन यहां तक कि बर्मिंघम एयरपोर्ट पर यात्रियों के चढ़ने के वक्त भी जल्दबाजी में था। उन दोनों ने बताया कि जब उनके पास खाने का मेन्यू भेजा गया तो वह यह देखकर घबरा गए कि चिकन बिरयानी में तले हुए काजू पड़े हुए थे। आगे उन लोगों ने बताया कि इस बारे में जब हवाई जहाज के क्रू से इसकी शिकायत की गई तो उन्होंने सलाह दी कि आप अपने कुशन्स और तकिया लेकर शौचालय में चले जाएं और वहीं पर आराम करें।
एयरलाइंस ने दी सफाई
आपको बता दें कि यह मामला प्रकाश मे आने के बाद एयरलाइंस ने सफाई देते हुए कहा है कि बुकिंग के वक्त उन्होंने किसी भी एलर्जी का जिक्र नहीं किया था और काजू से कोई भी उड़ान मुक्त होगी, इसकी गारंटी नहीं ली जा सकती है। हालांकि उन्होंने इस घटना के लिए खेद प्रकट करते हुए अफसोस जताया है। एयरलायंस ने कहा कि एमिरेट्स एयरलाइंस हर यात्री की खाने की रुचियों के बारे में जानकर उन्हें स्पेशल खाना सर्व करता है। इस मांग में खानपान में मेडिकल परहेज और धार्मिक प्राथमिकताओं का ख्याल रखना भी शामिल है। लेकिन एमिरेट्स पूरी तरह से काजू मुक्त फ्लाइट की गारंटी नहीं दे सकती है।
Published on:
01 May 2018 06:50 pm
बड़ी खबरें
View Allविश्व की अन्य खबरें
विदेश
ट्रेंडिंग
