वाशिंगटन। पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से कश्मीर की स्थिति पर उसे समर्थन की अपील की है। इस मामले में संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस ने पड़ोसियों से अधिकतम संयम बरतने का आग्रह किया है। संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने शिमला समझौते का आह्वान किया है,जिसमें कहा गया था कि कश्मीर एक द्विपक्षीय मुद्दा है। गुटेरेस ने भारत और पाकिस्तान को कोई भी ऐसा कदम उठाने से परहेज करने को कहा है, जिससे जम्मू-कश्मीर की स्थिति को प्रभावित हो सकती है।