वॉशिंगटन। ईरान (Iran) से बढ़ती टकराहट के बीच अमरीका इजरायल (Israel) को अपना सबसे बड़ा गैर परमाणु बम देने की तैयारी कर रहा है। इस बम से किसी भी मजबूत बंकर की दीवार को ध्वस्त किया जा सकता है। आधिकारिक तौर पर इसे जीबीयू-57 मैसिव ऑर्डिनेंस पैनिट्रेटर प्रिसिजन गाइडेड बम के नाम से जाना जाता है। इसका साधारण नाम बंकर बस्टर बम रखा गया है।