27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मैं भारत से प्यार करता हूं, पीएम मोदी को मेरा अभिवादन: डोनाल्ड ट्रंप

जुलाई 2017 में पीएम मोदी के अमरीका दौरे के समय भी डोनाल्ड ट्रंप ने गर्मजोशी से भारतीय पीएम का स्वागत किया था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Priyadarshi

•

Updated: 25 Sep 2018, 8:24 AM IST

trump and modi

मैं भारत से प्यार करता हूं, पीएम मोदी को मेरा अभिवादन: डोनाल्ड ट्रंप

न्यूयार्क। संयुक्त राज्य अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संयुक्त राष्ट्र सत्र में एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से हालचाल पूछा और कहा की वह भारत से बहुत प्यार करते हैं। मादक पदार्थों के वैश्विक उपयोग को रोकने के एक कार्यक्रम में डोनाल्ड ट्रंप ने सुषमा स्वराज से कुशल क्षेम पूछा और कहा कि 'आप मेरे मित्र पीएम मोदी को मेरा अभिवादन कहिएगा।' मादक पदार्थों पर हुए इस कार्यक्रम की अध्यक्षता अमरीकी राष्ट्रपति ने की थी ।

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कई देशों के नेताओं से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर की चर्चा

सुषमा स्वराज का अभिवादन

मादक पदार्थों पर रोक लगाने के इस कार्यक्रम के समापन पर ट्रंप जैसे ही मंच से उतरे, उनके साथ आईं संयुक्त राष्ट्र में अमरीकी राजदूत निक्की हेली सुषमा स्वराज के पास गईं। निक्की हेली सुषमा स्वराज को गले लगाया और उन्हें अमरीकी राष्ट्रपति से मिलाया। सुषमा सवराज ने राष्ट्रपति से शिष्टाचार पूर्वक हाथ मिलाया और उनसे कहा कि भारत के पीएम नरेंद्र मोदी ने उनके लिए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। तब ट्रंप ने कहा, ‘मैं भारत से प्यार करता हूं, मेरे मित्र पीएम मोदी को मेरा अभिवादन पहुंचे।’

मोदी और ट्रंप का कनेक्शन

अमरीकी राष्ट्रपति भारत के पीएम नरेंद्र मोदी के साथ पहले भी इस तरह की नजदीकियां दिखा चुके हैं।अमरीकी पत्रकार बॉब वुडवर्ड ने भी अपनी किताब में इस बात का जिक्र किया है कि एक बार ट्रंप ने उनसे बातचीत में कहा था कि 'मोदी मेरे एक मित्र हैं। मैं उन्हें बहुत पसंद करता हूं।' बता दें कि जुलाई 2017 में पीएम मोदी के अमरीका दौरे के समय भी डोनाल्ड ट्रंप ने गर्मजोशी से भारतीय पीएम का स्वागत किया था।

पाकिस्तान : प्रेमिका से मिलने आया था लड़का, पिता ने बेटी और प्रेमी का सिर कर दिया कलम

संयुक्त राष्ट्र सत्र में भाग ले रहीं हैं सुषमा स्वराज

सुषमा स्वराज संयुक्त राष्ट्र महासभा के 73वें सत्र में भाग लेने के लिए आई हैं।सोमवार को उन्होंने इस कार्यक्रम के साये में दुनिया के कई नेताओं से मुलाकत की। राजनयिक रूप से इस यात्रा से भारत को कूटनीतिक मोर्चों पर कई फायदे होने की संभावना है।