28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तमिलनाडु के वेदांता समूह के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन, 11 लोगों की मौत

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रदर्शन में मारे गये लोगों की घटना को राज्य सरकार द्वारा पोषित हत्या करार दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 23 May 2018, 1:21 PM IST

tamilnadu

tamilnadu

चेन्नई। तमिलनाडु के तूतीकोरिन में पिछले एक महीने से वेदांता की स्टरलाइट कॉपर यूनिट को बंद करने की मांग को लेकर प्रदर्शन में अब तक 11 लोगों की मौत हो गई है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रदर्शन में मारे गये लोगों की घटना को राज्य सरकार द्वारा पोषित हत्या करार दिया है। गौरतलब है कि मंगलवार को स्टरलाइट कॉपर यूनिट के खिलाफ प्रदर्शन हिंसक हो गया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर जमकर लाठियां बरसाईं और बचाव में फायरिंग भी की। पुलिस से हुई हिंसक झड़प में 30 से ज्यादा लोगों के घायल हो गये हैं। इस दौरान राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि पुलिस फायरिंग में 11 की मौत राज्य पोषित आतंकवाद का क्रूर उदाहरण है। इन नागरिकों की हत्या अन्याय के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए की गई। इन शहीदों और घायलों के परिवारों को मेरी संवेदना।

खदेड़ने की कोशिश

रैली निकालने की अनुमति न मिलने पर प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षाकर्मियों को खदेड़ने की कोशिश की और नारेबाजी करने लगे। पुलिस ने बताया कि प्रदर्शनकारी पथराव करने लगे और पुलिस वाहन में तोड़फोड़ की। इसके बाद पुलिस ने उन पर आंसू गैस के गोले छोड़े। पथराव की इस घटना में बीस से अधिक लोगों को मामूली चोट आई हैं और कुछ वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया। इसके बाद से क्षेत्र में तनाव का माहौल है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि संबंधित इकाई की वजह से क्षेत्र में भूजल प्रदूषित हो रहा है।

काफी समय से चल रहा विरोध

इस स्टरलाइट कॉपर संयंत्र के खिलाफ विरोध काफी समय से चल रहा है। 1999 से यहां के निवासी स्टरलाइट तांबा स्मेल्टर को बंद करने की मांग कर रहे थे। संयंत्र को बंद करने के लिए मद्रास उच्च न्यायालय के मदुरई खंडपीठ में भी एक याचिका दायर की थी। अब निर्णय का इंतजार है क्योंकि अदालत ने 17 मई को सुनवाई पूरी कर ली थी। तीन महीनों से संयंत्र के खिलाफ विरोध हो रहा था।