UNGA के प्रेसिडेंट वोल्कान बोजकिर ने ट्वीट कर कहा कि भारत में कोरोना महामारी के कहर को देखकर वे काफी दुखी हैं। भारत कई देशों में मुश्किल समय पर वैक्सीन पहुंचाने के लिए आगे आया है। दुनिया के लिए भारत को मदद और समर्थन देने का समय आ गया है। जब पूरा विश्व सुरक्षित नहीं होगा तब तक कोई सुरक्षित नहीं होगा। मेरी संवेदना भारतीयों के साथ है।